Polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder Question paper 2022 : हेल्लो दोस्तों, अगर आपलोग पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2022 की तैयारी कर रहे है तो यहाँ पर दिए गये Polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder Question Answer In Hindi 2022 को जरुर पढ़े। यहाँ पर दिए गये Polytechnic Math Question In Hindi को जरुर पढ़े।
Polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder (घन, घनाभ तथा बेलन) Question 2022 In Hindi
1. एक घन का आयतन 27 सेमी3 है। उसका सम्पूर्ण पृष्ठ होगा
(a) 27 सेमी2
(b) 54 सेमी2
(c) 81 सेमी2
(d) 9 सेमी2
2. यदि एक घन की सभी विमाएँ 100% बढ़ा दी जाएँ, तो घन का सम्पूर्ण पृष्ठ बढ़ जाएगा
(a) 100%
(b) 200%
(c) 300%
(d) 400%
3. 20 मी व्यास वाला एक कुआँ 14 मी की गहराई तक खोदा जाता है और इससे निकाली गई मिट्टी को उसके चारों ओर 5 मी की चौड़ाई तक फैलाकर एक चबूतरा बना दिया जाता है। इस चबूतरे की ऊँचाई होगी
(a) 10 मी
(b) 11 मी
(c) 11.2 मी
(d) 11.5 मी
4. 6 सेमी भुजा वाले घन का विकर्ण होगा
(a) 6√2 सेमी
(b) 6√3 सेमी
(c) 3√2 सेमी
(d) 2√3 सेमी
5. दो बेलनों में प्रथम के आधार की त्रिज्या, दूसरे के आधार की त्रिज्या की आधी है। किन्तु पहले की ऊँचाई दूसरे की दोगुनी है। उनके आयतनों का अनुपात होगा
(a) 3 : 1
(b) 2 : 1
(c) 1 : 3
(d) 1 : 2
6. एक घन का विकर्ण 6√3 सेमी है, तो घन का सम्पूर्ण पृष्ठ वर्ग सेमी में होगा
(a) 216
(b) 96
(c) 144
(d) इनमें से कोई नहीं
7. एक घन की कोर 20% बढ़ा दी जाती है। घन का आयतन बढ़ जाएगा
(a) 20%
(b) 72.8%
(c) 60%
(d) 80%
8. 3 सेमी, 4 सेमी तथा 5 सेमी कोर वाले तीन घनों को पिघलाकर एक नया घन बनाया जाता है। इस प्रकार, बने घन की कोर होगी
(a) 5√2 सेमी
(b) 3 सेमी
(c) √60 सेमी
(d) 6 सेमी
9. दो घनों के आयतनों में 8 : 27 का अनुपात है। उनकी कोरों में अनपात होगा
(a) 3 : 2
(b) 8 : 27
(c) 27 : 8
(d) 2 : 3
10. 10 मी लम्बे, 6 मी चौड़े तथा 4 मी ऊँचे कमरे में रखी जा सकने वाली छड़ की अधिकतम लम्बाई होगी
(a) 12.33 मी (लगभग)
(b) 11.65 मी (लगभग)
(c) 15.48 मी (लगभग)
(d) इनमें से कोई नहीं
11. यदि किसी आयत की विमाओं को दोगुना कर दिया जाए, तो उसका आयतन हो जाएगा मूल आयतन का–
(a) चार गुना
(b) दोगुना
(c) आठ गुना
(d) इनमें से कोई नहीं
12. एक गोदाम की लम्बाई, चौड़ाई तथा ऊँचाई क्रमश: 15, 8 व 10 है। यह 1200 बोरे अनाज रखने के लिए प्रयोग होता है। यदि की सभी विमाओं को दोगुना कर दिया जाए, तो इसमें रखे जा वाले बोरों की अधिकतम संख्या होगी–
(a) 2400
(b) 9600
(c) 4800
(d) इनमें से कोई नहीं
13. एक धातु के खोखले बेलनाकार टुकड़े का बाहरी व्यास 28 मिमी तथा आन्तरिक व्यास 14 मिमी है और इसका वजन 462 ग्राम है। अगर नर बनाने के लिए इस टुकड़े को चार बराबर भागों में बाँटा जाए, तो हर टुकड़े की लम्बाई होगी (धातु का घनत्व 10 ग्राम/घन सेमी तथा छीलन नगण्य है)
(a) 25 मिमी
(b) 30 मिमी
(c) 15 मिमी
(d) 20 मिमी
14. एक 4 मी गहरी और 50 मी चौड़ी नहर 5.4 किमी/घण्टा की दर से प्रवाहित हो रही है। नहर का पानी समुद्र में गिरता है। समुद्र में पानी का निस्संरण घन मी/से होगा
(a) 10800 घन मी/से
(b) 3000 घन मी/से
(c) 1080 घन मी/से
(d) 300 घन मी/से
15. किसी घनाभ के तीन संलग्न फलकों के क्षेत्रफल क्रमश: p, q और r हैं। उसका आयतन होगा
(a) √(par)
(b) par
(c) p2q2r2
(d) √(p2 + q2 + r2)
16. एक आयताकार कागज का टुकड़ा 44 सेमी × 10 सेमी का है। इस कागज को मोड़कर ऐसा बेलन बनाया जाता है, जिसकी ऊँचाई 10 सेमी है, तो बेलन का आयतन होगा
(a) 144 सेमी3
(b) 1440 सेमी3
(c) 1540 सेमी3
(d) 4400 सेमी3
17. 36 मी लम्बाई × 16 मी चौड़ाई के हॉल के अन्दर की चार दीवारों का प्लास्टर कराने ₹ 2880 लगते हैं। हॉल की ऊँचाई तथा अन्य कारक समान होते हुए, यदि हॉल के समान आयतन का वर्गाकार हॉल बनाया जाए, तो दीवारों का प्लास्टर कराने में व्यय की प्रतिशत बचत/अधिकता होगी
(a) शून्य
(b) 7.7 बचत
(c) 15.4 बचत
(d) 7.7 अधिकता
18. एक घनाभ का आयतन 64000 घन सेमी तथा उसकी भुजाओं का अनुपात 1 : 2 : 4 है। सबसे बड़ी भुजा की लम्बाई है।
(a) 40 सेमी
(b) 60 सेमी
(c) 64 सेमी
(d) 80 सेमी
polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder important question 2022
19. एक हॉल का क्षेत्रफल 451584 वर्ग सेमी तथा ऊँचाई 400 सेमी है। हॉल की माप क्या होगी जबकि चारों दीवारों का प्लास्टर करन का लागत न्यूनतम हो ?
(a) 1008 सेमी × 448 सेमी में
(b) 672 सेमी × 672 सेमी में
(c) 576 सेमी × 784 सेमी में
(d) 504 सेमी × 896 सेमी में
Polytechnic Physics Question In Hindi
Polytechnic Syllabus Question Paper 2022 Pdf Download
S.N | रसायन विज्ञान Syllabus 2022 |
1. | विज्ञान एवं रसायन |
2. | द्रव्य |
3. | रासायनिक संयोग के नियम |
4. | परमाणु संरचना |
5. | रेडियोऐक्टिवता तथा नाभिकीय उर्जा |
6. | संयोजकता एवं रासायनिक आबन्धन |
7. | रसायन की भाषा |
8. | रासायनिक अभिक्रियाएँ |
9. | रासायनिक गणनाएँ |
10. | गैसीय नियम |
11. | वैधुत रसायन |
12. | अम्ल, क्षारक तथा लवण |
13. | विलियन |
14. | तत्वों का आवर्ती वर्गीकरण एवं गुण |
15. | धातु , आधातु एवं धातुकर्म |
16. | जल एवं जल की कठोरता |
17. | प्रमुख गैसें |
18. | लवण |
19. | ईंधन |
20. | कार्बनिक यौगिकों का वर्गीकरण एवं नामकरण |
21. | कार्बनिक यौगिक |
22. | कार्बनिक यौगिकों में तत्वों की पहचान एवं उनका मात्रात्मक आकलन |
23. | औधोगिक रसायन |
24. | विश्लेष्णात्मक रसायन |
Polytechnic Syllabus Maths Question Paper 2022
Polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder (घन, घनाभ तथा बेलन) Question 2022 In Hindi | Polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder Important Question 2022 | Polytechnic Maths Question Paper | Polytechnic Objective Question In Hindi Pdf | Polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder Question Paper 2022 Pdf | Polytechnic Math Question In Hindi | Polytechnic Cube, Cuboid And Cylinder Question In Hindi | Polytechnic Entrance Question Paper 2022